
छेड़छाड़ के आरोप में महिलाओं ने ड्राइविंग स्कूल के संचालक पीटा और पहनाई जूतों की माला, Video Viral
AajTak
बुलढाणा जिले में कुछ महिलाओं द्वारा ड्राइविंग स्कूल के संचालक को पीटे जाने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. महिला का कहना है कि आरोपी ज्ञानेश्वर कुकड़े उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था. उसे कई बार समझाया भी गया था पर वह नहीं माना.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जहां कुछ महिलाएं ड्राइविंग स्कूल के संचाकल को पीट रही हैं. यह वीडियो 3 फरवरी का बताया जा रहा है. गुरुदेव मोटर्स ड्राइविंग स्कूल के संचालक ने ड्राइविंग सीखने आई महिला के साथ अभद्रता की जिसके बाद उसकी पिटाई की गई.
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने पहले आरोपी ज्ञानेश्वर कुकड़े डांट डपट की थी पर वह नहीं माना और महिला के whatsapp नंबर पर भी मैसेज भेजने लगा. 3 फरवरी को महिला ड्राइविंग स्कूल के सामने से गुजर रही थी. उसी दौरान ज्ञानेश्वर कुकड़े उसके पीछे चलने लगा. जब महिला को यह बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर जूते, चप्पलों से पीटने लगी.
ड्राइविंग स्कूल के संचालक को महिलाओं ने पीटा
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ड्राइविंग स्कूल के संचालक ज्ञानेश्वर कुकड़े को पीट रही हैं और उसे जूते, चप्पलों की माला पहना रही हैं. आरोपी ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकर महिलाओं ने उसकी जमकर धुनाई की.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया. इस मामले पर थानेदार हेमंत ठाकरे ने बताया की ड्राइविंग स्कूल संचालक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











