
'छुट्टी के दिन का बजट, इकोनॉमी की छुट्टी कर दी...', कांग्रेस का वित्त मंत्री पर तंज
AajTak
कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुूबे ने कहा है कि छुट्टी के दिन के बजट में निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमी की छुट्टी कर दी. सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि बीजेपी को जनता की चिंता नहीं है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का आम बजट पेश किया. सत्ता पक्ष के नेता वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को विकसित भारत बजट बता रहे हैं, विकास की गति और तेज करने वाला बता रहे हैं. वहीं, विपक्षी कांग्रेस इसे दिशाहीन बता रही है. बजट को लेकर आजतक के खास कार्यक्रम 'बजट का लंच ब्रेक' में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रवक्ता माधव आनंद, समाजवादी पार्टी के आनंद भदौरिया और कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने अपनी राय रखी.
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि इसमें विकसित भारत 2047 की नींव रखा गया है. हम कैपिटल एक्सपेंडिचर पर 12 लाख करोड़ खर्च कर रहे हैं, जो 2013 में सिर्फ दो लाख करोड़ ही इस पर खर्च होता था. उन्होंने कहा कि इसका इफेक्ट युवा, महिला और अर्थव्यवस्था... सब पर पड़ता है. प्रदीप भंडारी ने कहा कि फिस्कल डेफिसिट को चार फीसदी से कम करते हैं, इसका मतलब है कि आपके पास और संसाधन हैं खर्च करने के लिए.
प्रदीप भंडारी ने कहा कि डिफेंस पर खर्च का भी उल्लेख किया और कहा कि भारत ने पहली बार डेटा सॉवरनिटी की बात की है. उन्होंने कहा कि आज आप उठाकर देख लीजिए. एक भी नोडल एजेंसी ऐसा कह रही हो कि भारत सबसे मजबूत इकोनॉमी नहीं है. फास्टेस्ट ग्रोविंग इकोनॉमी नहीं हो. बीजेपी प्रवक्ता ने ग्रोथ को लेकर सवाल पर कहा कि यह एक दिन की रिफॉर्म सरकार नहीं है, यह 365 दिन रिफॉर्म सरकार है.
यह भी पढ़ें: 'इकोनॉमिक कॉरिडोर कचरा, बजट में बंगाल को कुछ नहीं दिया', बजट पर ममता बनर्जी का तीखा रिएक्शन
उन्होंने बॉयो फार्मा से एमएसएमई सेक्टर तक, खर्च के लिए बजटीय आवंटन के आंकड़े बताए और कहा कि यह नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स हैं. उन्होंने एक-एक सेक्टर की ग्रोथ रेट गिनाते हुए कहा कि पर कैपिटा इनकम भी आपके समय से दोगुनी हो गई है. आरएलपी प्रवक्ता माधव आनंद ने बजट की तारीफ की और दरभंगा एम्स को लेकर सवाल पर कहा कि वह एडवांस्ड स्टेज में जा चुका है. विपक्ष अपने चश्मे का पावर बढ़ा ले, सब दिखने लग जाएगा. ये लोग यूपीए टू का चश्मा लगाकर बैठे हुए हैं.
अर्थव्यवस्था की छुट्टी कर दी- अभय दुबे

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







