
छिपकली ने मजदूर के कपड़ों को ही बनाया अपना घर, काटती है तो नहीं होता असर; बोला- दोस्त नहीं, जान है अपनी
AajTak
दिनेश और छिपकली की इस दोस्ती को लोग देखते हैं तो हैरत में पड़ जाते हैं. अब इंसान और छिपकली की यह दोस्ती धीरे-धीरे मशहूर होती जा रही है और लोग बड़ी दिलचस्पी के साथ इस दोस्ती को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं.
आपने अब तक अलग-अलग जानवरों और इंसानों के बीच की दोस्ती की कहानी सुनी और देखी होगी. लेकिन हम आज आपको एक ऐसी अनोखी दोस्ती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में न कभी आपने सुना होगा और न कभी आपने देखा होगा. जी हां, हम आपको एक इंसान और एक छिपकली के बीच की दोस्ती के बारे में बताने जा रहे हैं. जितनी दिलचस्प यह दोस्ती है, उतनी ही दिलचस्प इस दोस्ती की कहानी भी है.
दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रहकर मजदूरी करने वाले दिनेश लोधी की एक छिपकली के साथ दोस्ती हो गई है. यह दोस्ती एक महीने पुरानी है, लेकिन यह दोस्ती इतनी पक्की है कि दिनेश और उसकी दोस्त छिपकली एक दूसरे से अलग नहीं रह पाते हैं.
जयारोग्य अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर रहने वाला दिनेश लोधी मजदूरी करके अपना पेट पलता है, लेकिन उसे यह नहीं मालूम था कि उसकी जिंदगी में एक ऐसा दोस्त आ जाएगा जो उसे इंसानों से भी ज्यादा अजीज हो जाएगा.
जिसे चूहा समझ रहा था, वह तो छिपकली निकली
बात एक महीने पुरानी है जब दिनेश लोधी सो रहा था, तभी अचानक उसके कपड़ों के अंदर यह छिपकली घुस गई. दिनेश को लगा कि शायद उसके कपड़ों में कोई चूहा घुस गया है. उसने कपड़े झटक कर चूहे को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन चूहा बाहर नहीं आया. जब दिनेश ने हाथ डालकर चूहा बाहर निकालने की कोशिश की तो उसके हाथ में छिपकली आ गई. तब दिनेश को मालूम हुआ कि जिसे वह चूहा समझ रहा था, वह तो छिपकली है. छिपकली दिनेश के कपड़ों से अलग हटने को तैयार नहीं थी. दिनेश ने कोशिश भी की लेकिन वह सफल नहीं हो सका.
छिपकली दिनेश के कपड़ों पर ही रहने लगी

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









