
छात्रों में गुस्से से परेशान इस देश की सरकार, सोशल मीडिया-स्मार्टफोन पर बैन की तैयारी
AajTak
सोशल मीडिया और स्मार्टफोन्स को लेकर मलेशिया की सरकार एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. सरकार का मानना है कि स्कूल में बच्चों के हिंसक व्यवहार की एक बड़ी वजह स्मार्टफोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल है. मलेशिया की सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए स्मार्टफोन और सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाने की तैयारी में है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
मलेशिया सरकार सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा फैसला ले सकती है. सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए स्मार्टफोन और सोशल मीडिया पर बैन लगाने पर विचार कर रही है. मलेशियाई सरकार स्कूलों में बढ़ते हिंसक अपराध और बदमाशी के मामलों को देखते हुए इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है.
प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बताया कि कैबिनेट ने तुरंत तीन कदम उठाने का प्रस्ताव दिया है, जिससे स्कूलों की सुरक्षा बेहतर हो सके. इनमें से एक स्मार्टफोन्स पर पाबंदी है. सरकार सोशल मीडिया और स्मार्टफोन पर रोक लगाने की ओर बढ़ रही है.
उन्होंने बताया, 'हम देख चुके हैं कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स लोगों के बर्ताव को प्रभावित कर सकते हैं. कई बार ये आपराधिक काम करने को भी उकसा सकते हैं. इसलिए हम 16 साल और उससे कम उम्र के छात्रों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की दिशा में बढ़ रहे हैं.'
यह भी पढ़ें: Flipkart Sale में आधी कीमत पर बिका ये स्मार्टफोन, अब ऑर्डर हो रहे कैंसिल
'इस प्रस्ताव पर अभी भी विचार हो रहा है, लेकिन कई देश ऐसे हैं जहां से नियम लागू किए जा चुके हैं.' मलेशिया में युवाओं के बीच बढ़ते ऑनलाइन वायलेंस, साइबर बुलिंग और निगेटिव सोशल मीडिया इंफ्लूएंस को देखते हुए चिंता बढ़ी है. इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये कदम उठाने का फैसला किया है.
इतना ही नहीं मलेशिया की सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल पर eKYC लगाना चाहती है. इससे कम उम्र के बच्चों की पहचान की जा सके और उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट बनाने से रोका जा सके. मलेशिया में स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की वजह से बच्चों के व्यवहार पर पड़ रहा असर एक बड़ा मुद्दा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











