
छात्रों का सवाल- गरीबी से 10% आरक्षण मिला तो नौकरी के लिए उम्र और पढ़ाई के लिए फीस में छूट क्यों नहीं?
AajTak
छात्र अमित कुमार ने कहा, 'हम लोगों को गरीबी के आधार पर कॉलेज में दाखिला तो मिला है मगर हम लोगों को फीस इतनी ही देनी पड़ती है जितना सामान्य वर्ग के छात्र देते हैं. हमें भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की तरफ फीस में में भी छूट मिलनी चाहिए.'
केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव (2019) से पहले सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 10% आरक्षण की व्यवस्था बनाई थी मगर ढाई साल के बाद सामान्य वर्ग के छात्र इस व्यवस्था से पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर नहीं हैं. छात्रों का कहना है कि दाखिला अगर आरक्षण कोटे से मिला तो फीस और उम्र सीमा में भी छूट मिलनी चाहिए.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












