
छात्रा से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो ड्राइवर, सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने ऐसे दबोचा
AajTak
दिल्ली में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ कर भाग निकले ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पकड़ना आसान नहीं था. उसकी ऑटो का नंबर भी पीड़िता के पास नहीं था. लिहाजा, पुलिस ने पीड़िता से हर एक जानकारी पूछी और इसके बाद सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाली. आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर ऑटो जब्त कर ली गई है.
दिल्ली में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ कर भाग निकले ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पकड़ना आसान नहीं था. उसकी ऑटो का नंबर भी पीड़िता के पास नहीं था. लिहाजा, पुलिस ने पीड़िता से हर एक जानकारी पूछी और इसके बाद सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले. आखिरकार आरोपी के ऑटो नंबर का पता लगा लिया.
पुलिस ने बताया कि घटना 30 सितंबर की है. दोपहर करीब 1.43 बजे छात्रा साकेत में अपने स्कूल से निकली. यहां से उसने लाजपत नगर दिल्ली में अपनी मां से मिलने जाने के लिए ऑटो किया. रास्ते में ड्राइवर ने छात्रा के साथ बुरा बर्ताव करते हुए उस पर गंदे कमेंट किए और गलत तरीके से छुआ.
पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
घबराई छात्रा किसी तरह लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो से उतर गई. मौका पाकर ऑटो ड्राइवर भी वहां से फरार हो गया. मामले में साकेत पुलिस थाने में उसी दिन आईपीसी की धारा 354, 509 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी.
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई. टीम ने घटनास्थल के रास्ते के हर सीसीटीवी फुटेज को जुटाया और देखा. कड़ी मेहनत के बाद टीम ने ऑटो का नंबर पता लगा लिया. उसके आधार पर आरोपी का पता निकाला गया. टीम ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दबिश दी. मगर, उस पते पर कोई नहीं मिला.
फिर फाइनेंस कंपनी से निकाली ऑटो की डिटेल

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








