
छाती पर चोट के निशान, गर्दन के पास खरोंच... कोलकाता गैंगरेप केस में सामने आई मेडिकल रिपोर्ट से हुए ये खुलासे
AajTak
Kolkata Gangrape Case: कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है. इसमें कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं. आजतक के पास मौजूद एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की गर्दन पर खरोंच के निशान हैं.
कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है. इसमें कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं. आजतक के पास मौजूद एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की गर्दन पर खरोंच के निशान हैं. छाती और जांघों के भीतरी हिस्सों में चोटें मिली हैं. रिपोर्ट में दर्ज है कि पीड़िता के साथ यौन और मौखिक उत्पीड़न किया गया है. डॉक्टरों ने साफ कहा है कि रेप से इनकार नहीं किया जा सकता.
इस केस की जांच के दौरान फोरेंसिक टीम ने तीन स्वाब नमूने लिए हैं, जिनसे डीएनए और अन्य जैविक साक्ष्य जुटाए जाएंगे. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पीड़िता की ब्लड प्रेशर रीडिंग 120/82 और पल्स रेट 72 थी. गर्भावस्था की जांच निगेटिव आई है और उसका एलएमपी 18 जून दर्ज किया गया है. पीड़िता के अनुसार, 25 जून की शाम उसे कॉलेज परिसर के 'डी' ब्लॉक में मौजूद गार्ड रूम में बुलाया गया. वहां तीन लोग पहले से मौजूद थे, जिन्होंने उसे बंधक बना लिया.
तीन घंटे तक चलता रहा दरिंदगी का खेल
आरोप है कि इसके बाद पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया, जबकि दो अन्य लड़के प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद पूरी वारदात देखते रहे. यह सब करीब 3 घंटे तक चला, जहां पीड़िता न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक यातना का भी शिकार हुई. उसे धमकियां देकर चुप रहने को मजबूर किया गया. उसके प्रेमी को मारने और माता-पिता को झूठे केस में फंसाने की बात कही गई. पीड़िता ने जैसे-तैसे खुद को संभाला और अगले ही दिन थाने पहुंच गई.
पुलिस जांच में हैरान करने वाले खुलासे
कोलकाता पुलिस की शुरुआती जांच में जो बात सामने आई, वो हैरान करने वाली है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया था. लेकिन लड़की पहले से किसी रिश्ते में थी और उसने स्पष्ट मना कर दिया. बस यही इनकार उस लड़के को बर्दाश्त नहीं हुआ. इसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने 5 अफसरों की विशेष जांच टीम (एसआईटी) बना दी है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







