
छह साल की बच्ची ने कैसे खरीदा 5 करोड़ का अपना पहला घर?
AajTak
ये कहानी है 6 साल की एक लड़की और उसके दो भाई बहनों की. जिन्होंने अपनी पॉकेट मनी से पैसे बचाए और 5 करोड़ की कीमत का घर लिया है. इसके लिए उन्होंने डिपॉजिट पैसा जमा कर दिया है. इन बच्चों ने पैसा बचाने के लिए अपने पिता के काम में मदद की और पॉकेट मनी से प्रॉपर्टी में निवेश किया है.
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक छह साल की बच्ची ने अपने दो छोटे भाई-बहनों के साथ मिलकर 5 करोड़ का अपना पहला घर खरीद लिया है. तीनों बच्चों ने पॉकेट मनी से बचाए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लगाए और बाकी मदद पिता ने की. इसके बाद तीनों बच्चे आधिकारिक रूप से 5 करोड़ के घर के मालिक हो गए. 7NEWS से बातचीत में लड़की ने कहा- 'मेरा नाम रुबी है और मैं छह साल की हूं. मैं अपना पहला घर खरीदने जा रही हूं.'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












