
छह महीने में 22 फीसदी घटे सोने के दाम, क्या यही है खरीद का सही मौका?
AajTak
पिछले साल अगस्त में सोना 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था. तब से अब तक इसमें करीब 22 फीसदी यानी करीब 12,400 रुपये तक की गिरावट आ चुकी है.
गोल्ड की कीमत करीब 11 महीने के निचले स्तर 44,680 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी हैं. पिछले साल अगस्त में सोना 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था. तब से अब तक इसमें करीब 22 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है. क्यों घट रही कीमत: वैश्विक बाजार में जब स्थिरता आने लगती है तब सोने की कीमत घटती है. लोग शेयर बाजार जैसे दूसरे साधनों में निवेश करने लगते हैं, जहां कम समय में ज्यादा रिटर्न हासिल किया जा सकता है. अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ी हैं और रोजगार के आंकड़े बेहतर हुए हैं. बॉन्ड जैसे साधनों पर रिटर्न बढ़ने से सोना कमजोर होता है. आगे क्या होगा: अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ी हैं और रोजगार के आंकड़े बेहतर हुए हैं. बॉन्ड जैसे साधनों पर रिटर्न बढ़ने से सोना कमजोर होता है. जानकारों का मानना है कि सोने की यह कमजोरी थोड़ दिनों की ही बात है. डॉलर कमजोर है, महंगाई का दबाव बढ़ रहा है और इन सबकी वजह से अगले दिनों में सोने की कीमतें फिर बढ़ सकती हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












