
छत से बरसाए पत्थर, फूंके वाहन... रामनवमी पर सुलगे बंगाल के 2 शहर, महाराष्ट्र-गुजरात में भी हिंसा
AajTak
रामनवमी पर देश के कई शहरों से हिंसा की खबरें आई. बंगाल के हावड़ा शहर में आगजनी हुई. वहीं गुजरात के वडोदरा में तो दो बार पत्थरबाजी हो गई. इसके अलावा रामनवमी जुलूस को लेकर लखनऊ की एक यूनिवर्सिटी में भी छात्र भिड़ गए.
भगवान राम जिनका व्यक्तित्व राष्ट्र निर्माण, समाज निर्माण, व्यक्ति निर्माण का आधार है, उन्हीं राम के जन्म के उत्सव वाली रामनवमी पर एक बार फिर देश के कई शहरों में तनाव हुआ है. गुरुवार दोपहर को गुजरात के वडोदरा से दो बार पथराव की खबरें आईं. इसके बाद शाम को बंगाल के हावड़ा और फिर इस्लामपुर में हिंसा और आगजनी हो गई. इतना ही नहीं लखनऊ की एक यूनिवर्सिटी में भी छात्रों के गुट भिड़ गए. वहीं रामनवमी से ठीक पहले महाराष्ट्र के दो जिलों संभाजी नगर और जलगांव में तनाव और हिंसा हुई थी.
सबसे पहले बात करते हैं बंगाल की. यहां पहली हिंसा हावड़ा के शिबपुर में हुई. यहां दो समुदायों में झड़प के बाद हिंसा हुई. इसमें पत्थरबाजी भी हुई. इसके बाद वहां कई वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस की मदद से लोगों को वहां से हटाया. कुछ लोगों को वहां गिरफ्तार भी किया गया है.
इस बीच शिबपुर का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें कुछ लोग छत से पत्थर फेंकते दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ शोभायात्रा में शामिल लोग सड़क पर हैं. पत्थरबाजी के बाद वहां काफी हंगामा हो रहा है.
इस्लामपुर में एक शख्स की मौत, कई पुलिसवाले जख्मी
हिंसा का दूसरा मामला डालखोला (उत्तर दिनाजपुर जिले) में सामने आया. यह इलाका इस्लामपुर शहर में आता है, जो कि मुस्लिम बहुल है. यहां एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं पुलिस अधीक्षक समेत कई जख्मी हो गए हैं. बताया गया कि यहां रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. बाद में पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया लेकिन तबतक एक युवक की मौत हो चुकी थी. वहीं 5 से 6 पुलिसवाले जख्मी हो गए थे. बाद में पुलिस ने बताया कि युवक की मौत हिंसा के दौरान हार्ट अटैक से हुई.
ममता बोलीं- पहले ही चेतावनी दी थी

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









