
छत्तीसगढ़: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगी राज्य सरकार, CM का ऐलान
AajTak
Covid19 Crisis: राज्य में महतारी दुलार स्कीम के तहत बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन लेने वाले बच्चों को वरीयता दी जाएगी तथा बच्चों से कोई फीस नहीं मांगी जाएगी.
Covid19 Crisis: छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अब फैसला किया है कि राज्य में जिन अभिभावकों की मौत महामारी में हुई है, उनके आश्रित बच्चों की शिक्षा और अन्य खर्च राज्य सरकार उठाएगी. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा, "प्रदेश सरकार उन बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाएगी जिन्होंने अपने परिवार के लोगों को कोरोना महामारी के चलते खो दिया है." ➡️ The state government will also take care of the education of those children whose earning member of the family has died of Covid ➡️ Preference will be given to such children for admission in Swami Atmanand English Medium Schools; No fees will be charged from them राज्य में महतारी दुलार स्कीम के तहत बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी. महामारी के चलते अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन लेने वाले बच्चों को वरीयता दी जाएगी तथा बच्चों से कोई फीस नहीं मांगी जाएगी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












