
छत्तीसगढ़ : शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका के साथ लगाई फांसी, पंखे से झूलते मिले शव
AajTak
दुर्ग के स्मृति नगर थाना क्षेत्र के होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक युवक पहले से शादीशुदा था. वहीं, युवती अविवाहित थी. सूचना मिलते ही मौके पर स्मृति नगर पुलिस पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पता चला है कि दोनों के बीच पिछले 3-4 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक युवक शादीशुदा था. वहीं, युवती अविवाहित थी. दोनों के शव एक साथ पंखे से झूलती हुई मिली थी.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कोहका का रहने वाला 36 साल का अफरोज खान अपनी 31 साल की प्रेमिका तापसी के साथ होटल कृष में रुका था. अफरोज पहले भी इस होटल में अपनी प्रेमिका के साथ ठहर चुका था. घटना वाले दिन उसने तीसरी मंजिल पर कमरा लिया था.
बुधवार को काफी देर तक प्रेमी जोड़े कमरे से बाहर नहीं आए. इसके बाद होटल के स्टाफ ने इसकी जानकारी मैनेजर को दी. इसके बाद मैनेजर सहित स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया. कोई जवाब नहीं मिलने पर मास्टर चाबी से मैनेजर ने दरवाजा खोला.
कमरे के अंदर देखा, तो प्रेमी जोड़े के शव पंखे से झूल रहे थे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. आत्महत्या की खबर लगने पर स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान की. इसके बाद उनके परिजनों को बुलाया गया.
प्रेमी पर पहले से दर्ज है रेप और मारपीट का केस
परिजनों ने बताया कि तापसी ने पहले अफरोज के खिलाफ रेप और मारपीट का केस सुपेला थाना में दर्ज कराया था. इस मामले में अफरोज जेल भी गया था. वह अभी हाल ही में जेल से छूटा था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









