
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 17 वाहनों में लगा दी आग
AajTak
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. यहां पर सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया.
छत्तीसगढ़ के केशकाल के पास कुएंमारी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान नक्सली अचानक आ धमके. सभी ने सादा कपड़े पहने हुए थे. नक्सलियों ने मौके पर काम कर रहे लोगों के सिर पर बंदूक तान दी. इसके बाद सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग लगा दी. महिला नक्सली भी थी साथ में बताया गया है कि नक्सली यहां हो रहे विकास कार्य से नाराज थे. जब सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था, उसी दौरान लगभग 20 की संख्या में नक्सली यहां आ धमके. नक्सलियों की इस टोली में एक महिला नक्सली भी शामिल थी. नक्सलियों को देख वहां काम कर रहे लोगों के पसीने छूट गए. इस दौरान नक्सलियों ने उन पर बंदूक तान दी. फिर सभी से उनका नाम पूछा गया. इस दौरान नक्सलियों ने ठेकेदार के बारे में भी पूछा. फिर ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने लगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











