छत्तीसगढ़: दोगुनी उम्र की विधवा से युवक को हुआ प्यार, घरवाले नहीं माने तो दोनों डैम में कूदे
AajTak
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक महिला ने अपने से आधे उम्र के प्रेमी के साथ बांकी डैम में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी. वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की पर युवक गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने से आधे उम्र के प्रेमी युवक के साथ बांकी डैम में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी. वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की पर युवक गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई. जबकि महिला को बचा लिया गया. महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. अंबिकापुर कोतवाली के एसआई राकेश यादव ने बताया कि 22 वर्षीय संतोष शमाका का पड़ोस में रहने वाली 40 वर्षीय विधवा महिला के साथ प्रेम संबंध था. तीन दिन पहले दोनों अचानक घर से लापता हो गए. घरवाले उनकी तलाश कर रहे थे. इस बीच गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे दोनों के बांकी डैम में कूदने की खबर मिली. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डैम से निकालने के लिए गोताखोर को बुलाया. गोताखोर की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला. जबकि महिला तैरकर किनारे आ कर बेहोश पड़ी थी जिसे स्थानीय लोगों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











