
छत्तीसगढ़: 10 साल, 3722 नक्सली हमले, 489 जवान शहीद, मौत के मामले में टॉप पर है राज्य
AajTak
सरकार के आंकड़े बताते हैं कि 2011 से लेकर 2020 तक 10 सालों में छत्तीसगढ़ में 3,722 नक्सली घटनाएं हुई हैं. इनमें 736 आम लोगों की जान गई है, जबकि 489 जवान शहीद हुए हैं. हालांकि, सुरक्षाबलों ने इन 10 सालों में 656 नक्सलियों को भी मार गिराया है.
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है. घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने बीजापुर में सुरक्षाबलों के 22 जवान शहीद कर दिए. एक जवान अब भी लापता है. जानकारी के मुताबिक, 200 से 300 नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया. सुरक्षाबलों के जवान नक्सली कमांडर हिडमा को पकड़ने गए थे. लेकिन घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने तीन तरीकों से जवानों पर हमला बोल दिया. नक्सलियों ने गोलियां भी चलाईं, रॉकेट लॉन्चर भी छोड़े और नुकीले हथियारों से भी हमला किया. एक जवान का तो नक्सलियों ने हाथ भी काट डाला और फिर उसे मार दिया. सरकार के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 8 जिले नक्सल प्रभावित हैं. इनमें बीजापुर, सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, राजनंदगांव और कोंडागांव शामिल हैं. सुरक्षाबल या पुलिस जब भी नक्सलियों को पकड़ने जाती है, तो ये नक्सली उन पर हमला कर देते हैं. गृह मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट और लोकसभा में दिए जवाब के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 10 साल में यानी 2011 से लेकर 2020 तक छत्तीसगढ़ में 3 हजार 722 नक्सली हमले हुए. इन हमलों में हमने 489 जवान खो दिए.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











