
छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने पुलिस जवानों से लूटीं दो INSAS राइफल, साप्ताहिक बाजार के दौरान हमला
AajTak
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों (Naxalites) ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दो INSAS राइफल लूट लीं. यह घटना जगरगुण्डा क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के दौरान हुई, जिसमें थाना जगरगुण्डा के दो जवान घायल हो गए हैं. पुलिस ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है. एसपी किरण चव्हाण ने इस बारे में जानकारी दी.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों (Naxalites) ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दो INSAS राइफल लूट ली हैं. यह घटना आज थाना जगरगुण्डा के तहत हुई, जब पुलिस की एक पार्टी साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी पर थी.
इस बारे में एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें थाना जगरगुण्डा के दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने पुलिस के जवानों से दो INSAS राइफल लूट लीं. हमले के तुरंत बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने गहन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया. इलाके की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. नक्सलियों की तलाश में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: चुनाव से पहले गोंदिया में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, नक्सली ठिकाने से मिला डेटोनेटर
एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी. पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से लेकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.
बीते दिनों पकड़े गए थे 19 नक्सली

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










