
छत्तीसगढ़: शादीशुदा प्रेमिका को मरा दिखाने के लिए झोला छाप ने बुजुर्ग महिला को जला डाला
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक झोला छाप डॉक्टर ने 90 साल की बुजुर्ग महिला को इसलिए मार डाला, क्योंकि वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका को मरा साबित करना चाहता था. डॉक्टर ने ना सिर्फ बुजुर्ग महिला की हत्या की, बल्कि उसकी लाश को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया.
नब्बे साल की एक बुजुर्ग महिला इलाज कराने डॉक्टर के क्लिनिक पर पहुंची. उसे भरोसा था कि डॉक्टर की दवाइयों से वह ठीक हो जाएगी. लेकिन डॉक्टर ने पहले उसे बेहोशी की दवा दी और फिर तकिये से मुंह दबाकर उसका कत्ल कर दिया. हैरान करने वाला यह मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर का है. इस मर्डर मिस्ट्री की असल वजह शादीशुदा महिला और झोला छाप डॉक्टर का प्रेम संबंध है.
दरअसल, दुर्ग शहर के गिरधारी नगर इलाके में रहने वाले भूपेंद्र यादव के घर से 15-16 अगस्त की दरमियानी रात को जली हुई महिला की लाश मिली. इसकी सूचना तत्काल मोहननगर थानाक्षेत्र की पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज भेजकर जांच शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस को पता चला की भूपेंद्र की पत्नी सुप्रिया यादव घर पर नहीं है. छानबीन करने पर पता चला कि वह किसी को बताए बिना ही अपने मायके चली गई है.
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की
सुप्रिया के मायके जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम सीधे वहां पहुंच गई. सुप्रिया से जब पूछताछ शुरू हुई तो काफी देर तक वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से सवाल-जवाब करने पर वह टूट गई और अपने ससुराल में मिली लाश के पीछे का राज खोलकर वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया. सुप्रिया ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी उमेश साहू और उसके दोस्त प्रदीप जंघेल के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है.
शादी से पहले भी था दोनों का रिश्ता
पूछताछ में सुप्रिया ने बताया कि उसका 70 किलोमीटर दूर गंडई में रहने वाले झोला छाप डॉक्टर उमेश साहू से प्रेम संबंध है. यह रिश्ता उसकी शादी होने से पहले भी था. लेकिन इसके बाद भी उसकी भूपेंद्र से शादी हो गई. सुप्रिया की शादी के बाद उमेश ने भी शादी कर ली. लेकिन दोनों के बीच प्रेम संबंध जारी रहा. लंबे समय तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद सुप्रिया ने उमेश से कहा कि वह अब ससुराल में नहीं रहना चाहती है. उमेश उसे यहां से कहीं लेकर चला जाए. इसके बाद दोनों ने मिलकर सुप्रिया की मौत की झूठी कहानी रच डाली.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









