
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए 14 नक्सली
AajTak
छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए. डीआरजी जवानों ने सुकमा में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया, जबकि बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) सुकमा की टीम ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है. यह मुठभेड़ किस्टाराम थाना क्षेत्र के पामलूर के जंगलों में हुई. मारे गए नक्सलियों में कोंटा एरिया कमेटी का सचिव सचिन मंगडू भी शामिल है. सुकमा एसपी किरण चव्हाण लगातार ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मुठभेड़ वाली जगह से एके-47 और इंसास जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं. मारे गए अन्य नक्सलियों की पहचान अभी की जा रही.
डीआरजी ने शुक्रवार देर शाम पलोदी और पोटाकपल्ली में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. ये दोनों इलाके किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. यह ऑपरेशन देश से 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद के सफाये के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है. पुलिस ने बताया कि इससे पहले बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ एक अलग मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. बीजापुर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की टीम ने शनिवार सुबह जिले के दक्षिणी हिस्से के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षाकर्मियों की आहट पाकर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें: सुकमा में 3 नक्सलियों के मारे जाने के बाद अब बीजापुर में मुठभेड़, दोनों तरफ से भारी फायरिंग
डीआरजी की जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए. छत्तीसगढ़ में 2025 में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 285 नक्सली मारे गए. इनमें से 257 नक्सली बस्तर मंडल में मारे गए, जिसमें बीजापुर समेत 7 जिले शामिल हैं, जबकि 27 अन्य रायपुर मंडल के गरियाबंद जिले में मारे गए. इससे पहले 20 दिसंबर को सुरक्षा बलों ने सुकमा जिले में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सल गतिविधियों से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की थी.
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 159वीं बटालियन और सुकमा डीआरजी की जॉइंट टीम उर्संगल कैंप से नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, तभी गोंडपल्ली गांव के पास एक पहाड़ी पर स्थित इस नक्सल ठिकाने के बारे में पता चला. पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए हथियारों और गोला-बारूद में एक बोल्ट-एक्शन राइफल, तीन मजल-लोडिंग बंदूकें, एक 12 बोर की सिंगल-बैरल राइफल, 7.62 मिमी सेल्फ लोडिंग राइफ के 150 जिंदा कारतूस, 5.56 मिमी इंसास राइफल के 150 कारतूस और .303 राइफल के 100 कारतूस शामिल हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







