
छत्तीसगढ़ में भी अब बेरोजगारी भत्ता... UP-MP-बिहार पहले से देते हैं, जानें कैसे और कितना मिलता है?
AajTak
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले नया दांव चला है. सीएम भूपेश बघेल ने बेरोजगार युवाओं को हर महीने बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है. ये बेरोजगारी भत्ता अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 से मिलना शुरू होगा. हालांकि, छत्तीसगढ़ से पहले से ही कई ऐसे राज्य हैं जहां बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है.
छत्तीसगढ़ में भी अब बेरोजगार युवाओं को हर महीने भत्ता दिया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि अगले वित्त वर्ष से सभी बेरोजगार युवाओं को हर महीने भत्ता दिया जाएगा.
सीएम भूपेश बघेल के इस ऐलान को एक बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है. उसकी वजह ये है कि छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया था, लेकिन सरकार अब जाकर इस योजना को लाने की बात कर रही है.
गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 से बेरोजगार युवाओं को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.
हालांकि, सरकार ने अब तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कितना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा? भत्ता पाने के लिए योग्यता क्या होगी? इसके लिए आवेदिन कैसे किया जाएगा?
बहरहाल, छत्तीसगढ़ से पहले ही कई राज्यों में सरकारें बेरोजगार युवाओं को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दे रही है. इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसी सरकारें शामिल हैं. इन राज्यों में बेरोजगार युवाओं को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है.
किस राज्य में कितना मिलता है बेरोजगारी भत्ता?

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











