
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की BJP नेता की हत्या, शव पर छोड़ा धमकी भरा लेटर
AajTak
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात के बाद जहां बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस ने कहा कि कोई यह कैसे भूल सकता है कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सलवाद बड़े पैमाने पर फैला था?
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने हैरान करने वाली घटना को अंजाम दिया है. यहां नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पूर्व सरपंच काका अर्जुन की बेरहमी से हत्या कर दी. नेता की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने शव को सड़क के बीच में छोड़ दिया. इतना ही नहीं बॉडी पर चेतावनी भर लेटर भी छोड़ा है.
नक्सलियों ने जो लेटर छोड़ा है, उसमें लिखा है कि उन्होंने काक अर्जुन को इसलिए मार डाला, क्योंकि उन्होंने उनकी चेतावनियों को नज़रअंदाज़ किया और सक्रिय रूप से राजनीति में शामिल रहे थे.
हत्या की निंदा करते हुए, छत्तीसगढ़ भाजपा के महासचिव ओपी चौधरी ने कहा कि काका अर्जुन को कांग्रेस के समर्थन के बिना नहीं मारा जा सकता. साथ ही इस मर्डर को पॉलिटिकल मर्डर कहा.
उन्होंने कहा कि यह टारगेट पॉलिटिकल मर्डर है, जो कांग्रेस के समर्थन के बिना संभव नहीं है. ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं को निशाना बनाने के लिए पार्टी उनके साथ मिली हुई है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं.
इस बीच, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और भाजपा पर इस मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा अपने नेता की हत्या पर कैसे राजनीति करने की कोशिश कर रही है. कोई यह कैसे भूल सकता है कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के कार्यकाल में नक्सलवाद बड़े पैमाने पर फैला था? भूपेश बघेल सरकार इस घटना पर शोक व्यक्त करती है. हमारी सरकार पीड़ित के परिवार के साथ खड़ी है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







