
छत्तीसगढ़ में खौफनाक सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 6 की मौत
AajTak
छत्तीसगढ़ के पीचेटोला गांव में कार और बाइक की टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. बाइक पर दो लोग सवार थे और चार लोग कार में मौजूद थे. हादसे में सभी की मौत हो गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया गया है. पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है.
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई है. मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे और कार में चार लोग मौजूद थे. सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 6 शवों को मर्चुरी भिजवाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुई है. जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पीचेटोला में तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में बाइक सवार दो लोग और कार में बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी. मौके पर पहुंची डौंडी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्चुरी भिजवाया. पुलिस का कहना है मृतकों के बारे में जानकारी निकाली जा रही है. फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया गया है. मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










