
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी कलह तेज, भूपेश बघेल के बाद अब कवासी लखमा की उम्मीदवारी का विरोध
AajTak
राजनांदगांव से भूपेश बघेल की लोकसभा उम्मीदवारी के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं की तरफ से असंतोष जताया गया था. इसके बाद अब पूर्व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा की टिकट काटने की मांग की गई है. इस बारे में कांग्रेस नेता ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर बस्तर से उनकी उम्मीदवारी कैंसिल करने की मांग की गई है.
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी कलह तेज होती जा रही है. राजनांदगांव से भूपेश बघेल की लोकसभा उम्मीदवारी के खिलाफ कुछ कांग्रेस नेताओं की तरफ से असंतोष जताया गया था. इसके बाद अब बस्तर से उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ एक और कांग्रेस नेता का पत्र सामने आया है.
यह पत्र एआईसीसी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा गया है. इसमें भ्रष्टाचार को कारण बताते हुए कवासी लखमा का नामांकन वापस लेने की मांग की गई है. बताते चलें कि कांग्रेस ने 8 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. पार्टी ने इस लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया था, जिसमें से छह उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के थे.
यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्शन
बघेल की टिकट काटने की हुई थी मांग
राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने मैदान में उतारा था. इसके बाद से ही कांग्रेसी नेता उनका विरोध करने लगे थे. बताया जा रहा है कि दिग्गज कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर भूपेश बघेल का टिकट काटने की मांग की थी.
उन्होंने पत्र में लिखा था कि महादेव सट्टा एप को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से कांग्रेस की बदनामी हुई है. भूपेश बघेल के कारण लोकसभा की सभी सीटें प्रभावित हो रही हैं. लिहाजा, राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल की जगह स्थानीय नेता को टिकट दी जाए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









