
छत्तीसगढ़: पत्नी ने पति को ड्यूटी पर किया परेशान! रेलवे को हो गया 3 करोड़ का नुकसान, तलाक की याचिका मंजूर
AajTak
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. इसमें एक शख्स की पत्नी के फोन पर उससे झगड़ा करने के कारण रेलवे को 3 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया. यह मामला तलाक तक पहुंच गया और कोर्ट ने याचिका मंजूर कर ली.
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में एक विचित्र मामले पर सुनवाई हुई. इसमें पति-पत्नी के झगड़े के बीच भारतीय रेल को 3 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा. इसी बात को आधार बनाकर परेशान पति ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए तलाक की याचिका लगा दी. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान पति को इस तरह से पत्नी का परेशान करना मानसिक क्रूरता माना जाएगा. पति की तलाक की अर्जी को मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने पत्नी के इस व्यवहार को मानसिक क्रूरता माना है. कोर्ट ने पति को तलाक के लिए हकदार माना है. केस की सुनवाई छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई.
तलाक के लिए लगाई गई इस याचिका में कई चौंकाने वाले तथ्य कोर्ट के सामने रखे गए हैं. इसमें यह बताया गया है कि किस तरह पत्नी का रेलवे में स्टेशन मास्टर पति से नौकरी के दौरान अक्सर फोन पर झगड़ा होता है. कोर्ट को यह भी बताया गया है कि पत्नी शादी से पहले ही एक लाइब्रेरियन से प्यार करती थी और शादी के बाद भी उसका अफेयर चल रहा था. पति-पत्नी के बीच विवाद का यह मुख्य कारण है.
रेलवे में स्टेशन मास्टर है पति
दरअसल, भिलाई की रहने वाली युवती की शादी 12 अक्टूबर 2011 को हिन्दू रीति रिवाज से शादी हुई थी. महिला का पति विशाखापट्टनम का रहने वाला है और रेलवे में स्टेशन मास्टर है. पति का आरोप है कि शादी के बाद जब रिसेप्शन हुआ तब उसकी पत्नी खुश नहीं थी. रात में उसने पति को बताया कि उसका इंजीनियरिंग कॉलेज के लाइब्रेरियन के साथ अफेयर है. उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बना चुकी है, जिसे वो नहीं भूल सकती. पति ने इस बात की जानकारी उसके पिता को दी. लेकिन, पिता ने कहा कि बेटी भविष्य में ऐसा नहीं करेगी और इस बात की गारंटी भी ली.
कैसे हुआ रेलवे का नुकसान?
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अधिवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में रेलवे के करोड़ों रुपए के नुकसान का एंगल तब सामने आया जब ड्यूटी के दौरान पति को उसकी पत्नी का फोन आया और दोनों का झगड़ा हो गया. अंत एक शब्द से हुआ, जिसकी वजह से ही रेलवे को 3 करोड़ का नुकसान हुआ. वह शब्द था 'ओके'.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







