
छत्तीसगढ़: पति-पत्नी और 3 साल की बेटी जिंदा जले... कमरे के पास से सिलेंडर और लाइटर बरामद
AajTak
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों पति, पत्नी और 3 साल की बेटी का जला हुआ शव घर में मिला है. घटनास्थल से सिलेंडर और लाइटर बरामद होने से मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनकी तीन साल की बेटी का जला हुआ शव घर के अंदर मिला है. इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को बसंतपुर थाना क्षेत्र के भंवरमारा गांव में हुई. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय भगवत सिन्हा, उनकी पत्नी 35 वर्षीय तनु और 3 साल की बेटी भाव्या के रूप में हुई है. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब भगवत का भतीजा उनके घर पहुंचा. उसने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था.
उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, इसके बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद वह पिछले दरवाजे से घर के अंदर पहुंचा तो बेडरूम में नजर पड़ी तो वह सन्न रह गया. कमरे में तीनों के जले हुए शव पड़े हुए थे. इसके बाद उसने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी.
यह भी पढ़ें: जयपुर: गैस टैंकर में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, कई लोग जिंदा जले; देखें तबाही का मंजर
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को रसोई गैस सिलेंडर बेडरूम के बाहर मिला, जिसका पाइप दरवाजे के किनारे से कमरे के अंदर ले जाया गया था. इसके अलावा एक स्टोव लाइटर भी मौके से बरामद किया गया है.
पुलिस ने बताया कि पिछला दरवाजा खुला था. गांव वालों ने बताया कि भगवत किराना दुकान चलाते थे. उनके परिवार में किसी विवाद की जानकारी नहीं थी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हैं. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से बरामद सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी है. इस घटना से आसपास इलाके में सनसनी फैल गई.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









