
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की बीजेपी नेता की हत्या, पुलिस का मुखबिर होने का आरोप
AajTak
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भाजपा नेता पूनम सत्यम की नक्सलियों ने हत्या कर दी. मद्देड एरिया कमेटी ने पर्चा फेंककर जिम्मेदारी ली और मुखबिरी का आरोप लगाया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सर्च ऑपरेशन जारी है.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार देर रात नक्सलियों ने भाजपा नेता पूनम सत्यम की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक यह घटना इलमिडी थाना क्षेत्र के मुझलकांकेर गांव में हुई, जहां सत्यम को घर से जबरन बाहर बुलाकर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई. उनके घर के पास नक्सलियों द्वारा छोड़ा गया पर्चा भी बरामद हुआ है, जिससे मद्देड एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्चे में आरोप लगाया गया था कि "सत्यम पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहे थे और कई बार चेतावनी देने के बाद भी ऐसा करते रहे." पुलिस के अनुसार, हत्या को नक्सलियों के चार–पांच सशस्त्र सदस्यों ने अंजाम दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED धमाका, एसटीएफ के तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
बीजापुर के एसपी जितेन्द्र यादव ने कहा, "इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है. इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और पूरे क्षेत्र में सघन अभियान जारी है." शुरुआती जांच में पता चला है कि पूनम सत्यम भाजपा के मंडल स्तर के कार्यकर्ता थे और लंबे समय से पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े थे.
हिंसा की विचारधारा का भविष्य नहीं- विजय शर्मा
राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "यह हत्या नक्सलियों की हताशा को दर्शाती है. अब खुद स्थानीय लोग समझ रहे हैं कि हिंसा की विचारधारा का कोई भविष्य नहीं है. सरकार इस अतिवाद को समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है." भाजपा के राज्य नेतृत्व ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने की कोशिशें असफल होंगी और यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








