
छत्तीसगढ़ जीतने के लिए अमित शाह ने संभाली कमान, जानें क्या है बीजेपी का प्लान?
AajTak
छत्तीसगढ़ में बीजेपी आलाकमान भूपेश बघेल को हल्के में नहीं ले रही है. लिहाजा पहली बार कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री बीजेपी की पिच पर आकर बैटिंग कर रहा है. बीजेपी भूपेश बघेल की हिंदुत्व वाली छवि की काट के लिए बड़ा दांव अपनाया है.
छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने के लिए राजनैतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है. इसकी कमान संभाली है गृहमंत्री अमित शाह ने.
अमित शाह ने 5 जुलाई और 6 जुलाई को छत्तीसगढ़ में प्रदेश संगठन की बैठक की थी. सूत्रों के अनुसार पार्टी विधानसभा चुनाव में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के ही मैदान में उतरेगी. हालांकि सूबे का चुनाव पार्टी के सबसे चेहरे पीएम मोदी और छत्तीसगढ़ में सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा. दरअसल पार्टी अलाकमान ने पार्टी में गुटबाज़ी को थामने के लिए किसी एक नेता की बजाए सामूहिक नेतृत्व पर ही दांव लगाना बेहतर समझा है.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अब 4 महीने से भी कम समय बचा है. इसलिए पार्टी हाईकमान ने प्रदेश संगठन और नेताओं के नटबोल्ट टाइट करना शुरू कर दिया हैं. बीजेपी के सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनाव में हराने के लिए और सामूहिक नेतृत्व में पार्टी को एकजुट रखकर चुनाव लड़ाने की कमान खुद अमित शाह ने संभाल ली है.
अमित शाह का एक महीने में 2 बार CG का दौरा
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तहत गृह मंत्री अमित शाह खुद एक महीने में 2 बार छत्तीसगढ़ के दौरे कर चुके हैं. 7 जुलाई को पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के लिए दौरा किया था. प्रधानमंत्री के इस दौरे से पहले अमित शाह ने छत्तीसगढ़ जाकर पार्टी के नेताओं के साथ देर रात तक कई घंटे बैठक की थी. बैठक के दौरान उन्होंने राज्य में चुनावी फीडबैक के आधार पर रणनीति की समीक्षा की.
2 दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्री जाएंगे छत्तीसगढ़

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










