
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता दिल्ली से अरेस्ट, खुद मुख्यमंत्री ने दिए थे गिरफ्तारी के निर्देश
Zee News
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नंद कुमार बघेल ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कथित रूप से यह टिप्पणी की थी .
रायपुरः छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने एक समाज के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार कर लिया है . रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने नंद कुमार बघेल को नई दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है तथा उन्हें वहां से रायपुर लाया गया है . उनपर थे ये आरोप पटेल ने बताया कि बघेल को स्थानीय अदालत में पेश किया गया है . हालांकि उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी है .रायपुर शहर के डीडी नगर थाने की पुलिस ने बीते शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज की शिकायत पर बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया था . सर्व ब्राह्मण समाज ने शिकायत की थी कि मुख्यमंत्री के पिता ने ब्राह्मणों को विदेशी बताकर उनका बहिष्कार करने तथा उन्हें अपने गांवों में प्रवेश नहीं करने देने के लिए कहा था . सर्व ब्राह्मण समाज ने आरोप लगाया था कि नंद कुमार बघेल ने लोगों से कहा था कि वह ब्राह्मणों को देश के बाहर निकालें . समाज के मुताबिक मुख्यमंत्री के पिता ने पूर्व में भगवान राम के संबंध में भी अपमानजनक टिप्पणी की थी .
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








