
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के ठिकानों पर IT के छापे
AajTak
Chhattisgarh IT raid: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में तैनात उप सचिव सौम्या चौरसिया के दो ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है. इसके अलावा पांच अन्य जगहों पर भी टीम कार्रवाई कर रही है. सभी जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में तैनात उप सचिव सौम्या चौरसिया के दो ठिकानों सहित सात जगहों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. अन्य पांच ठिकाने बिजनेसमैन सूर्यकांत तिवारी से जुड़े बताए जा रहे हैं. समाचार एजेंसी के अनुसार, आयकर विभाग छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर छापेमारी कर रहा है. रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और कुछ अन्य जगहों पर तलाशी जारी है. तलाशी अभियान में शामिल परिसरों में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है.
बता दें कि साल 2020 में भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी समझे जाने वाले सहायकों, राजनीतिकों, नौकरशाहों और व्यवसायियों के परिसरों पर आयकर विभाग के तलाशी अभियान चले थे. जिसके बाद राजधानी रायपुर की सियासी गर्मी तेजी से बढ़ी थी और पूरा प्रकरण केंद्र बनाम राज्य में बदल गया था.
फरवरी 2020 में छह दिन तक आयकर विभाग का तलाशी अभियान चला था. उस दौरान रायपुर के नवनिर्वाचित मेयर एजाज ढेबर, पूर्व मुख्य सचिव तथा रेरा के अध्यक्ष विवेक ढांड, उद्योग विभाग के निदेशक अनिल टुटेजा और ब्यूटी पार्लरों की शृंखला चलाने वाली उनकी पत्नी मीनाक्षी, शराब कारोबारी अमोलक भाटिया, आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सौम्या चौरसिया शामिल थीं. उस समय यह तलाशियां पूरी गोपनीयता के साथ आयकर विभाग की दिल्ली शाखा ने ली थी और कार्रवाई शुरू होने के पहले तक उसकी स्थानीय जांच इकाई को कुछ नहीं पता था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











