
छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक हादसा, कुआं ढहने से पति-पत्नी और बेटा मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी
AajTak
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बनवार गांव में एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय छेदूराम श्रीवास, उनकी पत्नी कंचन बाई (53) और बेटा गोविंद (30) कुएं के धंसने से मलबे में दब गए. यह कुआं दो महीने पहले उनके घर के पास खुदवाया गया था. परिजनों को सुबह उनके जूते पास मिले, जिससे हादसे का पता चला. SDRF और पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में दर्दनाक हादसे की आशंका है, जहां एक नया खुदा हुआ कुआं ढह गया. इसके मलबे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है. घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात की है.
जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय छेदूराम श्रीवास, उनकी पत्नी कंचन बाई (53) और बेटा गोविंद (30) सोमवार रात से लापता थे. सुबह जब परिजनों ने उनकी तलाश की तो घर के पास बने नए कुएं के पास तीनों की चप्पलें और अन्य सामान पड़ा मिला. कुआं पूरी तरह धंसा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि तीनों कुएं के अंदर मलबे में दब गए हैं.
यह भी पढ़ें: कोरबा में 13 साल की बच्ची से जंगल में दुष्कर्म, एक माह में दूसरी बेटी के साथ घटना से सदमे में परिवार
बताया गया कि यह कुआं दो महीने पहले उनके घर के पास की जमीन पर खुदवाया गया था, जिसकी गहराई लगभग 38 फीट है. प्राथमिक सूचना के अनुसार, देर रात किसी समय कुआं धंस गया और संभवतः उसी वक्त तीनों अंदर मौजूद थे. सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी की निगरानी में बचाव कार्य शुरू किया गया.
मौके पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तैनात की गई है. पहले कुएं से पानी निकालने की प्रक्रिया की जा रही है, इसके बाद मलबा हटाकर तलाशी अभियान चलाया जाएगा. फिलहाल तीनों की स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






