
छत्तीसगढ़: इंस्टाग्राम पर दिया 'कबूलनामा', फिर शख्स ने कर दी पत्नी की हत्या की, फिर खुद को मार डाला
AajTak
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 22 वर्षीय युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. मरने से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक ‘कबूलनामा’ पोस्ट किया, जिसमें उसने पत्नी के माता-पिता को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के हारदी गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक वारदात हुई. 22 साल के हितेश यादव उर्फ हिमत ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी. यह घटना मंगलवार सुबह उस समय सामने आई जब परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.
दरवाजा तोड़ा तो दिखा दर्दनाक मंजर हितेश के बड़े भाई गीतेश्वर यादव ने जब कमरे की खिड़की से झांका, तो देखा कि लक्ष्मी फर्श पर पड़ी है और हितेश छत से लटका हुआ है. परिवार ने तुरंत दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इंस्टाग्राम पर लिखा ‘कबूलनामा’ मरने से पहले हितेश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उसने लिखा “मैं, हिमत यादव, अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव की हत्या कर चुका हूं. इसका कोई कारण नहीं है, लेकिन मैंने यह कदम उसके माता-पिता की वजह से उठाया है. अब मैं फांसी लगाकर अपनी जान दे रहा हूं.” पुलिस के अनुसार, पोस्ट वायरल होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई.
एक साल पहले हुई थी शादी परिजनों के मुताबिक, हितेश की शादी करीब एक साल पहले मोहंदी गांव की रहने वाली लक्ष्मी से हुई थी. लक्ष्मी, हितेश के बड़े भाई की साली थी. शादी के कुछ महीनों बाद दोनों लक्ष्मी के माता-पिता के घर मोहंदी में रहने लगे थे.
दिवाली मनाने घर लौटे थे दोनों घटना से कुछ दिन पहले ही यह दंपति दिवाली मनाने के लिए हितेश के गांव हारदी आया था. पुलिस को शक है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद यह दुखद घटना घटी.
पुलिस जांच में जुटी करीलबाड़ी चौकी प्रभारी ने बताया कि शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लक्ष्मी की मौत गला दबाने से हुई है, जबकि हितेश ने साड़ी से फांसी लगाई. फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और परिवार से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










