'छतरी का सौभाग्य खड़गे जी को नसीब नहीं हुआ', PM के तंज पर कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार
AajTak
कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान तिरंगा फहराते समय मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी समेत अन्य नेता मौजूद थे. इस दौरान सोनिया गांधी के साथ छाता लिए सुरक्षाकर्मी मौजूद था. इसी को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा. हालांकि खड़गे ने इस पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी को घेरा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की वरिष्ठता और उम्र के बावजूद खड़गे का परिवार के लिए पार्टी द्वारा अपमान किया गया. कर्नाटक के बेलगावी में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि अब एक बार फिर कर्नाटक के एक और नेता का परिवार के वफादारों द्वारा अपमान किया गया है. वहीं खड़गे ने पीएम के आरोपों पर पलटवार किया है.
दरअसल, जनसभा के दौरान पीएम ने कहा था, "मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस कर्नाटक से कितनी नफरत करती है. कर्नाटक के नेताओं का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति का हिस्सा है. जिस किसी से भी कांग्रेस का परिवार (गांधी परिवार) दिक्कत महसूस करता है, उनका पार्टी में अपमान करना शुरू हो जाता है. इतिहास गवाह है एस निजलिंगप्पा और वीरेंद्र पाटिल जैसे नेताओं का अपमान परिवार के सामने किया गया है. कर्नाटक में हर कोई ये बात जानता है."
पीएम ने कहा, "मेरे मन में इस भूमि के पुत्र मल्लिकार्जुन खड़गे का बहुत सम्मान है, जिनके पास लगभग 50 वर्षों का संसदीय या विधायिका का अनुभव है. उन्होंने लोगों की सेवा में जो कुछ भी कर सकते थे, करने की कोशिश की है. लेकिन मैं यह देखकर दुखी था कि खड़गे, जो पार्टी के अध्यक्ष हैं और उम्र में बड़े हैं, उनके साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान कैसा बर्ताव हुआ."
जनता समझ रही कि रिमोट किसके पास है- पीएम मोदी
उन्होंने कहा, मैं मल्लिकार्जुन खड़गे जी का बहुत सम्मान करता हूं. अभी कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा था. वो सबसे सीनियर हैं. धूप थी, लेकिन धूप में छतरी का सौभाग्य खड़गे जी को नसीब नहीं हुआ. छाता किसी और के लिए लगा था. ये देखकर जनता समझ रही है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है."
पीएम ने क्यों साधा निशाना

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








