
छठ पूजा पर दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
AajTak
Weather Forecast: छठ महापर्व के तीसरे दिन आज, 27 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.वहीं, एयर क्वालिटी की बात करें तो AQI 'खराब' श्रेणी में है, लेकिन बारिश के कारण प्रदूषण में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
छठ महापर्व के तीसरे दिन आज (सोमवार), 27 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में आज पूरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है. वहीं, शाम तक बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
मौसम विभाग के अनुसार, ये हल्की बारिश दिल्लीवासियों को ठंड का एहसास कराएगी. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते कल भी देश की राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.
हवाओं की वजह से दिल्ली में सर्दी ने भी दस्तक दे दी है. IMD के मुताबिक, दिल्ली- NCR में इस मौसम के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी गई है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो अगले 3 दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.
प्रदूषण से मिल सकती है राहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के ज्यादातर स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से ऊपर है, जो 'खराब' श्रेणी के अंतर्गत है. IMD ने 27-28 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है, जिससे प्रदूषण से कुछ राहत मिल सकती है.
बता दें कि दिल्ली सरकार प्रदूषण से लड़ने के लिए कृत्रिम बारिश की तैयारी कर रही है. ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलता मौसम और हल्की बारिश से दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ हो सकती है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









