
चौराहे पर खड़ीं 50 एयर होस्टेस ने अचानक उतार दिए कपड़े, ये थी वजह
AajTak
एयर होस्टेस का आरोप है कि उनकी मेहनत की बदौलत कंपनी तो सफलता के आसमान में पहुंच गई लेकिन उनके साथ न्याय नहीं किया जा रहा है. आईटीए एयरवेज की फ्लाइट अटेंडेंट ने इस सप्ताह नौकरी से हटाए जाने और विशेष रूप से वेतन कटौती का विरोध कपड़े उतार कर किया.
इटली में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब वहां की नई राष्ट्रीय एयरलाइंस कंपनी की कई एयर होस्टेस कपड़े उतार कर अपनी ही कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगी. दरअसल इटली की नई एयरलाइन कंपनी आईटीए एयरवेज में वेतन कटौती पर सभी एयर होस्टेस का गुस्सा फूट पड़ा. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
एयर होस्टेस का आरोप है कि उनकी मेहनत की बदौलत कंपनी तो सफलता के आसमान में पहुंच गई लेकिन उनके साथ न्याय नहीं किया जा रहा है. आईटीए एयरवेज की फ्लाइट अटेंडेंट ने इस सप्ताह नौकरी से हटाए जाने और विशेष रूप से वेतन कटौती का विरोध कपड़े उतार कर किया. (तस्वीर - AP)
लगभग 50 महिला एयर होस्टेस अपनी वर्दी में आईं और फिर उन्होंने ड्रेस उतारकर सिर्फ अंडरवियर में खड़े होकर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)













