
चौथे नंबर की बेटी की आनी थी बारात, घर में चल रही थीं तैयारियां, पिता ने दोपहर में लगा ली फांसी
AajTak
Lucknow News: आटा चक्की चलाने वाले सुनील द्विवेदी के परिवार में उनकी 5 बेटियां और इकलौता बेटा अंकुर है. मृतक की चौथे नंबर की बेटी नव्या की बारात कानपुर से रविवार को आनी थी. उसी दिन पिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घरवालों के मुताबिक वह शादी के लिए हुए कर्ज से भी परेशान थे.
UP News: राजधानी लखनऊ में एक पिता ने अपनी बेटी की शादी के दिन फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बात सिर्फ इतनी थी कि उस दिन वह शराब पीकर आया था, जिसको लेकर घरवालों ने जमकर फटकार लगाई. जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली. हालांकि, घरवालों के मुताबिक वह शादी के लिए हुए कर्ज से भी परेशान थे.
लखनऊ के थाना मोहनलालगंज में सुनील द्विवेदी आटा चक्की संचालक और किसान हैं. परिवार में उनकी 5 बेटियां और इकलौता बेटा अंकुर है. मृतक की चौथे नंबर की बेटी नव्या की बारात कानपुर से रविवार को आनी थी. हालांकि, उसी दिन मृतक शराब के नशे में घर पहुंचा.
इस दौरान घरवालों ने जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली. जानकारी तब हुई जब वह देर तक कमरे से नहीं निकले. घरवालों ने खटखटाया और खुला नहीं तो खिड़की झांककर देखा तो गमछे की मदद से छत के हुक में सुनील फांसी पर लटका हुआ था.
हालांकि, परिजनों के मुताबिक तीन बेटियों की शादी के लिए कर्ज लिया था. चौथी के लिए भी विवाह के लिए कर्ज लेना पड़ा था. इसी वजह से काफी परेशान थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है.
उधर, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक सिरफिरे पिता ने अपनी बेटी के गले में चाकू दे मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है और फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है.
पुलिस के मुताबिक, गोया कालोनी में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है जिसके चलते वह अपने पति से करीब 2 साल से अलग होकर अपने मायके में रह रही है. महिला के साथ उसकी दोनों बेटियां भी रहती हैं. मायकेवालों को बोझ न लगे, इसके लिए महिला घरेलू काम करके खुद और बेटियों का भरण-पोषण भी करती है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










