
चोरों के कटेंगे हाथ-पैर, समलैंगिकों को मिलेगी मौत, ऐसा होगा तालिबानी राज
AajTak
अफगानिस्तान से करीब 20 साल बाद अमेरिकी सेना की वापसी हो रही है. इसके साथ ही इस देश पर तालिबान का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच एक तालिबानी जज का दावा है कि शरिया कानून लागू होने पर चोरों और समलैंगिक लोगों को दर्दनाक सजा दी जाएगी.
अफगानिस्तान से करीब 20 साल बाद अमेरिकी सेना की वापसी हो रही है. इसके साथ ही इस देश पर तालिबान का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच एक तालिबानी जज का दावा है कि शरिया कानून लागू होने पर चोरों और समलैंगिक लोगों को दर्दनाक सजा दी जाएगी. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) 38 साल के तालिबानी जज रहीम ने जर्मन अखबार बाइल्ड के एक रिपोर्टर के साथ बातचीत में कुछ केसेस को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि हाल ही में एक शख्स ने हमें बताया था कि उनके घर में चोरी हो गई है. इसके बाद हमने चोर के हाथ काटने के लिए कहा था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) रहीम ने आगे कहा कि मैंने इस रिंग के मालिक से ये भी पूछा था कि क्या इस चोर के पैर भी काट देने चाहिए चूंकि इसने ना केवल अगूंठी चुराई थी बल्कि घर में घुसने की कोशिश भी की थी. लेकिन इस व्यक्ति ने पैरों को काटने को लेकर मना कर दिया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












