
'चोरों की महिला सरदार' जो बन गई मॉडल, लाखों बने फैन!
AajTak
टीनएज चोरों के गैंग की एक महिला लीडर को पुलिस ने 40 लाख की चोरी के मामले में पकड़ा था. कोर्ट में सुनवाई के बाद उसे 90 दिनों की सजा हुई थी. लेकिन जब वह बाहर आई तो मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया. अब उनकी फोटोज लाखों लोगों को दीवाना बना रही है.
‘दुनिया की सबसे हॉट थीफ’ के नाम से मशहूर मॉडल की फोटोज वायरल हो रही हैं. दरअसल, मॉडल चोरी के मामले में एक बार जेल जा चुकी है. सजा काटने के बाद वह मॉडलिंग की दुनिया में चली गई और अब उसके लाखों दीवाने हैं.
इस मॉडल का नाम स्टेफनी ब्यूडॉइन है. साल 2014 में उन्हें 90 दिनों के जेल की सजा हुई थी. उन पर आरोप था कि वह टीनएज चोरों के एक गैंग की लीडर थीं, जिसने तब कनाडा के क्यूबेक में 40 घरों में चोरी की थी.
स्टेफनी के गैंग ने करीब 40 लाख रुपए के कैश और दूसरे लग्जरी आइटम्स की चोरी की थी, आखिर में वह पकड़ी गईं और उन्हें जेल में डाल दिया गया.
साल 2015 में उन्हें B Models Management ने हायर किया था. अब 7 साल बाद भी वह अपनी मॉडलिंग करियर को लेकर काफी चर्चा में हैं.
कोर्ट की तरफ से मिली सजा की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ. हालांकि, बाद में उन्हें एक मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट मिल गया, क्योंकि फेसबुक पर पोस्ट किया गया बिकिनी फोटो लोगों को खूब पसंद आया था.
वह इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं. जहां उन्हें 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. अब भी उनके फैन्स उन्हें ‘टॉप कैनन’ और ‘एब्सल्यूट गॉर्जियस’ बताते हैं.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












