
चोरी या खो गया है आपका फोन तो IMEI नंबर से ऐसे करवाएं ब्लॉक, कोई और नहीं कर पाएगा यूज
AajTak
अगर आपने अपना स्मार्टफोन या मोबाइल फोन खो दिया है तो आप उसे ब्लॉक करवा सकते हैं. इसके लिए सरकार की ओर से एक पोर्टल मौजूद है. सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर या CEIR फोन खो जाने पर या चोरी हो जाने पर इसे ब्लॉक करने में आपकी मदद करेगा.
अगर आपने अपना स्मार्टफोन या मोबाइल फोन खो दिया है तो आप उसे ब्लॉक करवा सकते हैं. इसके लिए सरकार की ओर से एक पोर्टल मौजूद है. सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर या CEIR फोन खो जाने पर या चोरी हो जाने पर इसे ब्लॉक करने में आपकी मदद करेगा. ये सुविधा फिलहाल मुंबई और दिल्ली में उपलब्ध है. इसे देश के दूसरों राज्यों में भी जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा. इसके लिए https://ceir.gov.in/Home/index.jsp पोर्टल बनाया गया है. इस पर आप अपने फोन नंबर के इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी या IMEI नंबर की जरूरत पड़ेगी. आपको बता दें नंबर ब्लॉक करवाने से पहले आपको फोन खोने या चोरी होने के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी होगी. उस कॉपी को वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भी कहा जाता है. फोन खो जाने की स्थिति में CEIR के जरिए आप अपना नंबर ब्लॉक किस तरह करवा सकते हैं. इसके बारे में यहां बता रहे हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












