
चोरी के मोबाइल खरीदती थी जस्मिन, फिर उसे ज्यादा दाम पर बाजार में बेचकर कमाती थी मुनाफा... 34 मोबाइल फोन के साथ हुई गिरफ्तार
AajTak
जांच के दौरान पता चला कि जस्मिन आदतन अपराधी है और उस पर पहले से ही चार चोरी के मामलों में संलिप्तता दर्ज है. पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी के मोबाइल फोन बहुत सस्ते दाम पर दो व्यक्तियों से खरीदती थी और फिर उन्हें ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाती थी.
नई दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में पुलिस ने एक 32 वर्षीय महिला को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, महिला के पास से 34 चोरी के मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद हुआ है.
34 मोबाइल फोन और एक टैबलेट मिले पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान जस्मिन के रूप में हुई है, जो तैमूर नगर की रहने वाली है. जस्मिन को 1 अगस्त को नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में रोका गया था. वह एक बड़े बैग के साथ जा रही थी, जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ. जब पुलिस टीम ने उसका बैग चेक किया, तो उसके अंदर 34 मोबाइल फोन और एक टैबलेट मिले.
आदतन अपराधी है जस्मिन जांच के दौरान पता चला कि जस्मिन आदतन अपराधी है और उस पर पहले से ही चार चोरी के मामलों में संलिप्तता दर्ज है. पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी के मोबाइल फोन बहुत सस्ते दाम पर दो व्यक्तियों से खरीदती थी और फिर उन्हें ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाती थी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जस्मिन मोबाइल चोरों से जुड़ी एक स्थायी चैन का हिस्सा हो सकती है, जहां चोरी के मोबाइल फोन को बाजार में फिर से बेचा जाता है. वह अक्सर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में घूमती थी और पुराने मोबाइल खरीदने-बेचने के बहाने इन कामों को अंजाम देती थी.
पुलिस अब उन दो व्यक्तियों की तलाश में जुटी है, जिनसे जस्मिन चोरी के मोबाइल खरीदती थी. इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.
इस पूरे मामले में पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और जस्मिन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि अब यह भी जांच की जा रही है कि क्या इन मोबाइलों में से कुछ का इस्तेमाल किसी अपराध में हुआ है या नहीं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






