
चोरी के ट्रक, फर्जी रजिस्ट्रेशन और करोड़ों का हिसाब... नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीन RTO अफसरों को किया गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के अमरावती में क्राइम ब्रांच ने आरटीओ के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये लोग चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन करते थे. ट्रक चुराने वाले गिरोह के साथ मिलकर इस पूरे काम को अंजाम दिया जा रहा था. नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने साढ़े पांच करोड़ के 29 ट्रक बरामद किए हैं. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
महाराष्ट्र के अमरावती में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आरटीओ कार्यालय में चोरी किए गए ट्रकों का चेचिस नंबर पैसों का लेनदेन कर बदल जाता था. मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस खेल में आरटीओ अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अमरावती आरटीओ कार्यालय में अब तक 16 ट्रकों के चेसिस नंबर बदले जा चुके हैं.
पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सूत्रधार जावेद मनियार को गिरफ्तार किया है. जावेद पर महाराष्ट्र में 10 और दूसरे राज्यों में 9 केस दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए अरुणाचल, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और हरियाणा जैसी जगहों से ट्रक चोरी किए गए. इसके बाद इनके चेसिस का नंबर अमरावती व नागपुर के आरटीओ अधिकारियों की मदद से बदल दिया गया.
चोरी के ट्रकों को विशेष दलालों के माध्यम से फर्जी दस्तावेजों के साथ पंजीकृत किया, जबकि ट्रक वास्तव में अमरावती आरटीओ में थे ही नहीं. हालांकि ऐप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिख रहा था. दलाल आरटीओ अधिकारियों को 'जी फॉर्म' कहते थे.
चोरी के वाहनों का पंजीकरण कराने के लिए दो लाख रुपये मांगे जाते थे. सूत्रों ने बताया कि जाली दस्तावेजों के माध्यम से बड़े वाहनों के पंजीकरण के लिए दो लाख की राशि का भुगतान किया जाता था. इसमें आरटीओ अधिकारी के लिए 75 हजार रुपये, दलाल के लिए 75 हजार रुपये, आरटीओ निरीक्षक के लिए 25 हजार रुपये और कार्यालय प्रमुख के लिए 10 हजार रुपये की दरें तय की गईं थीं. खास बात यह है कि 'जी फॉर्म' शब्द का इस्तेमाल आरटीओ में दलालों और अधिकारियों के बीच पैसों के लेन-देन के दौरान किया जाता था.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 30 सेकेंड में ही वाहन चोरी को अंजाम देता था गिरोह, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










