
चॉकलेट देकर बाथरूम में नाबालिग से रेप, गांधीधाम कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा
AajTak
30 अगस्त 2023 को आदिपुर तोलानी कॉलेज के सामने पराठा हाउस में काम करने वाला आरोपी पुष्पराज उर्फ विक्की संथाकुमार शिकायतकर्ता के घर गया. फिर उसने तीन बेटियों में से दो को चॉकलेट दी और बाथरूम ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया. मामले में 2 सितंबर 2023 को आदिपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.
गुजरात के कच्छ में गांधीधाम कोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है. साथ ही जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट ने अपने आअदेश में कहा, अगर अपराधी जुर्माने की राशि नहीं जमा कराएगा तो छह माह अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा और जुर्माने की राशि से 15 हजार रुपये पीड़िता को मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया है.
पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त 2023 को आदिपुर तोलानी कॉलेज के सामने पराठा हाउस में काम करने वाला आरोपी पुष्पराज उर्फ विक्की संथाकुमार शिकायतकर्ता के घर गया. फिर उसने तीन बेटियों में से दो को चॉकलेट दी और बाथरूम ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया.
गांधीधाम कोर्ट ने सश्रम कारावास की सजा सुनाई
मामले में 2 सितंबर 2023 को आदिपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. फिर मामले की सुनवाई गांधीधाम कोर्ट के न्यायाधीश बी जी गोलानी के समक्ष हुई. शिकायतकर्ता के पक्ष के 15 गवाहों और 27 दस्तावेजों की जांच के आधार पर अदालत ने अपराधी पुष्पराज तकसीरवान को दोषी पाया. गांधीधाम कोर्ट ने अपराधी को 20 साल कठोर कारावास और 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई.
ये भी पढ़ें- 4 साल जेल में रहा बेकसूर युवक, अब उतने ही दिन दोषी लड़की को कैद, झूठे रेप केस में बरेली कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
जुर्माना नहीं देने पर सजा बढ़ा दी जाएगी

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











