
चेहरा नोचा, कान भी काट खाया... अब हरियाणा में पिटबुल ने किया लड़की पर जानलेवा हमला
AajTak
छत पर खेल रही बच्ची पर पड़ोसी के पिटबुल ने हमला किया. खूंखार डॉग ने बच्ची के कान और चेहरे को बुरी तरह से नोचा है. घायल का अस्पताल में इलाज जारी है. डॉक्टर का कहना है कि बच्ची का ऑपरेशन किया जाएगा. वहीं, पुलिस ने कहा है की मामले की जांच की जा रही है.
हरियाणा (Haryana) के करनाल (Karnal में छत पर खले रही बच्ची पर पिटबुल (PitBull attack) ने हमला कर दिया. डॉग ने बच्ची के बच्ची के चेहरे को बुरी तरह से नोचा है और उसका कान भी काट लिया है. घायल बच्ची का करनाल के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
डॉक्टर का कहना है कि बच्ची के चेहरे पर गंभीर घाव है. फिलहाल वह ठीक है, लेकिन दर्द बहुत है. उसका ऑपरेशन किया जाएगा. वहीं, बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दरअसल, घटना करनाल की शिव कॉलोनी गली नंबर 2 में शुक्रवार शाम की है. यहां करीब एक महीने पहले किराए से रहने आए परिवार की 9 साल की बच्ची पर पिटबुल ने हमला किया. बताया गया कि बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी. तभी पड़ोसी का कुत्ता छत फांद कर उसकी घर की छत पर आ धमका.
देखें वीडियो...
चेहरे का एक हिस्सा नोचा, काट भी काटा
खूंखार पिटबुल ने बच्ची पर हमला कर दिया. पिटबुल ने अपने जबड़े से बच्ची के चेहरे का एक हिस्सा दबोच लिया और उसका एक कान भी काट लिया. बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी, उसकी आवाज सुन पिटबुल की मालकिन और परिवार के लोग छत पर पहुंचे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











