
'चेहरा उतर गया, बाल कम', गोविंदा का खुलासा, सलमान खान को दी थी सर्जरी करवाने की हिदायत
AajTak
कई लोगों ने यह मान लिया था कि सलमान खान ने ही 'पार्टनर' के जरिए गोविंदा के करियर को पुनर्जीवित करने की कोशिश की. मगर गोविंदा का कहना है कि ऐसा नहीं था. उन्होंने नए इंटरव्यू में कहा कि पिक्चर के लिए डायरेक्टर को सलमान का नाम उन्होंने सुझाया था. साथ ही सलमान को ट्रांसफॉर्मेशन की सलाह भी दी थी.
1990 के दशक में गोविंदा सबसे बड़े सितारों में से एक थे. लेकिन दशक के अंत तक उनका स्टारडम थोड़ी कम होने लगा था. 2000 के मध्य तक गोविंदा, बॉलीवुड के इस नए युग में खुद के लिए एक नई इमेज बनाने की कोशिश कर रहे थे. गोविंदा ने राजनीति में एंट्री की और इस दौरान लगभग 3 साल के लिए फिल्मों से ब्रेक भी लिया. जैसे ही वे वापस लौटे, उन्होंने उसी हाइप को दोबारा बनाने की कोशिश की जिसके लिए वे जाने जाते थे. मगर दर्शक वक्त के साथ आगे बढ़ चुके थे. साल 2000 में जब गोविंदा ने सलमान खान और डायरेक्टर डेविड धवन के साथ फिल्म 'पार्टनर' के लिए हाथ मिलाया, तो ऐसी हाइप बनी कि एक्टर को फिर से सुर्खियों में छाने का मौका मिल गया.
गोविंदा ने दी थी सलमान को हिदायत
हालांकि कई लोगों ने यह मान लिया था कि सलमान खान ने ही 'पार्टनर' के जरिए गोविंदा के करियर को पुनर्जीवित करने की कोशिश की. मगर गोविंदा का कहना है कि ऐसा नहीं था. सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक नई बातचीत में गोविंदा ने बताया कि फिल्म 'पार्टनर' के लिए सलमान के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन का आइडिया उन्होंने ही दिया था. उन्होंने बताया कि वे डायरेक्टर डेविड और सलमान खान के भी सोहेल खान से मिले थे और उन्हें सुझाव दिया था कि सोहेल की कंपनी के लिए सलमान को हीरो के रूप में कास्ट करना अच्छा रहेगा. उन्होंने याद किया, 'हम उसकी पर्सनैलिटी को पूरी तरह बदल देंगे... एक नया सलमान. जो पहले देखा था वो अलग था, जो अब देख रहे हैं ये अलग है. तो हमने कोशिश की. हम कर सकते थे.'
गोविंदा की वजह से हुआ सलमान का ट्रांसफॉर्मेशन?
यह सलमान और गोविंदा की ये साथ में पहली फिल्म थी. हालांकि वे समकालीन थे और डेविड धवन की कई फिल्मों में काम कर चुके थे. गोविंदा से उनके वर्किंग रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वो बहुत ईमानदार लड़का है. उसने मुझसे पूछा कि मुझे क्या करना चाहिए. मैंने सलमान से कहा कि तुम्हें ये और ये करना है. थोड़ा सा चेहरा उतर गया है, थोड़ा-सा बॉडी तैयार कर लीजिए, आपके बाल थोड़े से ऐसे लग रहे हैं कि मुझे, थोड़े कम हो गए हैं तो आपको कुछ करना चाहिए. मैं ज्यादा नहीं पीता लेकिन मैंने एक-दो ड्रिंक ली और मैंने ये कहा.' गोविंदा ने दावा किया कि इस बातचीत के बाद सलमान ने एक्सरसाइज शुरू की. उन्होंने कहा, 'वो गए और ऑपरेटेड हो गए, एक्सरसाइज शुरू की. पार्टनर के बाद सलमान को देखिए, वो पहले जैसा नहीं था.'
सलमान ने कही थी ये बात

'हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं', धुरंधर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से निकाला
आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.












