
अस्पताल में पिता सलीम खान, टेंशन के बीच शूट कर रहे सलमान, फैंस से मुस्कुराकर मिले, Photos
AajTak
सलमान खान होली के दिन भी अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' शूट कर रहे थे. उनके फैंस फिल्म के सेट पर पहुंचे थे और वहां उन्होंने एक्टर के साथ कई सारी तस्वीरें भी खिंचवाई. सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हैं.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों बेहद परेशान हैं. उनके पिता सलीम खान अस्पताल में कुछ वक्त से भर्ती हैं. रिपोर्ट्स थीं कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था. हालांकि उनकी सेहत में सुधार है जिसकी जानकारी खुद आमिर खान ने मीडिया को दी थी. इस मुश्किल घड़ी में भी सलमान अपनी वर्क कमिटमेंट्स में पूरी तरह जुटे हुए हैं.
मुश्किलों में भी शूटिंग कर रहे सलमान
सलमान खान बीते कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को शूट करने में लगे हुए हैं. उनकी पूरी कोशिश है कि इस फिल्म को पहले से और भी बेहतर बनाया जाए, जिसमें वो कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे. यही कारण है कि वो होली के मौके पर भी शूटिंग कर रहे थे.
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें सलमान अपने फैंस से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर भी मुस्कान है, और वो अपने फैंस के साथ हंसी-खुशी फोटोज क्लिक करा रहे हैं. एक फैन तो उसमें होली के रंगों में डूबा हुआ नजर आया.
सलमान की कमिटमेंट से फैंस इंप्रेस
एक यूजर का दावा है कि फिलहाल सलमान अपनी फिल्म के इंट्रोडक्शन सीन को शूट कर रहे हैं. इसमें उनके आसपास कुछ छोटे-यंग बच्चे खड़े हैं, जो आर्मी की यूनिफॉर्म पहने हुए हैं. वो एक ग्रुप बनाकर सलमान के पास खड़े हैं और कैमरा पर पोज दे रहे हैं. सलमान की ये फोटोज फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुकी हैं. हर कोई एक्टर के गुड लुक्स पर फिदा हो रहा है. वहीं उनमें से कुछ सलमान को खुश देखकर इमोशनल हो रहे हैं.

'हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं', धुरंधर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से निकाला
आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.












