
क्लैश के जाल में फंसी 'टॉक्सिक'! धुरंधर 2 के बाद वरुण धवन की फिल्म से भिड़ेगी, मेकर्स नाराज?
AajTak
यश की 'टॉक्सिक' अब 'धुरंधर 2' से क्लैश ना होकर जून 2026 में रिलीज होगी, जो फैंस के लिए तो बड़ी राहत है. मगर उसी दिन रिलीज होने वाली वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म के लिए मुसीबत है. ऐसे में उनकी फिल्म के मेकर्स इससे खुश नहीं.
'केजीएफ' वाले यश ने 4 मार्च के दिन फैंस को बड़ा झटका तब दिया जब उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' अचानक पोस्टपोन कर दी. फिल्म के मेकर्स ने मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंशन के कारण ये फैसला लिया, जिससे कई लोग हैरान थे. 'धुरंधर 2' vs 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस क्लैश का माहौल काफी जोरों से बन रहा था. लेकिन अब वो नहीं हो पाएगा.
'टॉक्सिक' की रिलीज का पड़ा पंगा?
'टॉक्सिक' अब 19 मार्च की जगह, 4 जून 2026 को रिलीज होगी. ये वही डेट है जिस दिन वरुण धवन अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' लेकर आ रहे हैं. अब 'धुरंधर 2' ना सही, 'टॉक्सिक' एक दूसरी बॉलीवुड फिल्म से क्लैश हो रही है जो फिर से चिंता बढ़ा गई है. रिपोर्ट्स हैं कि वरुण की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के मेकर्स, यश की फिल्म से क्लैश पर बिल्कुल खुश नहीं हैं. इसका कारण फिल्म के बिजनेस पर पड़ने वाला असर बताया जा रहा है.
बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया है, 'अगर कोई फिल्म पहले से रिलीज की डेट फिक्स कर चुकी होती है, और कोई दूसरा फिल्ममेकर उसी दिन रिलीज करने का प्लान बनाता है, तो आम तौर पर ये रिवाज होता है कि वो पहले वाली फिल्म के मेकर्स को पहले बता देते हैं. लेकिन इस केस में ऐसा नहीं हुआ.'
'वरुण धवन, डायरेक्टर डेविड धवन और प्रोड्यूसर रमेश तौरानी को ये पता चला कि टॉक्सिक उनकी फिल्म के साथ ही उसी हफ्ते रिलीज हो रही है – वो भी तब, जब एक्टर यश ने सोशल मीडिया पर ये खबर पोस्ट कर दी. है जवानी तो इश्क होना है की टीम अब बहुत परेशान है. उन्हें इस क्लैश के बारे में अचानक पता चला, कोई पहले से बात नहीं हुई. अब वो सोच रहे हैं कि आगे क्या करें – डेट बदल दें या उसी डेट पर टिके रहें?'
बिना बताए यश ने टाली 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट?

'हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं', धुरंधर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से निकाला
आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.












