
चेन्नई रेलवे स्टेशन से एक साल का बच्चा किडनैप, पुलिस ने 5 घंटे में कर लिया रेस्क्यू
AajTak
चेन्नई में सेंट्रल रेलवे स्टेशन से अपहृत एक साल के बच्चे को पुलिस ने पांच घंटे के अंदर रेस्क्यू कर लिया है. पुलिस ने बताया कि ओडिशा की नन्दिनी कन्हार अपने बेटे आयुष के साथ रेलवे स्टेशन पर घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी, तभी सोमवार तड़के अचानक बच्चा लापता हो गया था. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से झारखंड के आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया.
चेन्नई के सिटी रेलवे स्टेशन से हैरान करने की घटना सामने आई है. यहां एक दंपति ने सालभर के बच्चे को किडनैप किया और ऑटो रिक्शा से लेकर भाग निकले. हालांकि, जब पुलिस को सूचना दी गई तो तुरंत सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए और नाकेबंदी कर दी. करीब पांच घंटे में ही बच्चे को आरोपी दंपति से रेस्क्यू कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है.
मामला चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का है. पुलिस के अनुसार, ओडिशा के कंधमाल के रहने वाले लंकेश्वर कान्हार की पत्नी नंदिनी कान्हार सोमवार रात अपने गृह नगर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचीं. वे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं, तभी उनका बेटा आयुष (1 साल) तड़के करीब 2.45 बजे अचानक लापता हो गया. महिला घबरा गई और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
'रेलवे स्टेशन से उठाया और ऑटो रिक्शा से ले गए'
पुलिस का कहना था कि कैमरे में देखा कि नंदिनी कन्हार के बगल में बच्चा लेटा है. इसी दौरान बच्चे को एक कपल उठाता है और तेजी के साथ वॉल टैक्स रोड की तरफ बढ़ता है. वहां से बच्चे को एक ऑटो रिक्शा में ले जाते हैं. पुलिस ने ऑटो रिक्शा का पता लगाया तो जानकारी मिली कि यह दंपति कुंद्राथुर में उतरा. ऐसे में पुलिस ने घेराबंदी बढ़ाई और दंपति को घेर लिया. उनके पास बच्चा पाया.
'झारखंड के रहने वाले हैं आरोपी दंपति'

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










