
चेन्नई में सीएम स्टालिन ने उठाया तमिल भाषा का मुद्दा, मंच पर ही PM मोदी ने दिया ये जवाब
AajTak
PM मोदी का चेन्नई में जोरदार स्वागत हुआ. पीएम मोदी ने आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी. इस दौरान पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन को भी साथ में चाबी पकड़ने के लिए बुलाया.
वैसे तो तमिलनाडु में बीजेपी और वहां की सत्ता में काबिज डीएमके एक दूसरे को धुर विरोधी हैं. लेकिन आज जब पीएम मोदी चेन्नई पहुंचे तो वहां नजारा कुछ दूसरा ही दिखा. एक कार्यक्रम के दौरान जब पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को घरों की चाभी सौंप रहे थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को भी आगे बुलाया और उनसे चाभी में हाथ लगाने को कहा. इस दौरान जहां बीजेपी समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगा रहे तो डीएमके के कार्यकर्ता सीएम-सीएम बोल रहे थे. लेकिन दोनों ही नेताओं के बीच आपस में दोस्ती जैसा हावभाव दिख रहा था.
कार्यक्रम के दौरान सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी की मौजूदगी में कहा कि तमिलानाडु की देश की जीडीपी में अच्छा-खासा योगदान है लेकिन उसके लिए माज्ञ 1.2 फीसदी पैसा आवंटित किया गया है. सीएम ने कहा कि राज्य के मछुआरों का भी केंद्र सरकार ध्यान रखे. इसके बाद तमिलनाडु ने हिंदी का भी मुद्दा छेड़ दिया जो कि वर्षों पुराना विवाद है. सीएम ने कहा कि तमिल भाषा को भी हिंदी के बराबर दर्जा दिया जाना चाहिए.
इसके बाद पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन को बातों का सहजता से जवाब दिया. उन्होंने सीएम स्टालिन और वहां राज्य सरकार के मंत्रियों को तमिल भाषा में वणक्कम कहकर अभिवादन किया. उन्होंने कहा तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति और लोग बेहतरीन हैं. यहां आना अपने आप में हमेशा से ही खास रहा है. पीएम मोदी ने तमिल के प्रसिद्ध कवि भरतियार की कविता की लाइनें भी पढ़ीं.
पीएम मोदी ने तमिलनाडु की तारीफ करते हुए कहा कि ओलंपिक 16 मेडल में से कुल 6 तो तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने जीते हैं. इसके बाद पीएम मोदी ने हिंदी-तमिल भाषा के मुद्दे पर सीएम स्टालिन को जवाब देते हुए कहा कि तमिल एक शास्वत और वैश्विक भाषा है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार तमिल भाषा, संस्कृति के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. केंद्रीय तमिल भाषा और संस्कृति संस्थान को भारत सरकार की ओर से ही फंड दिया जा रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीएचयू में तमिल के लिए अलग से शाखा शुरू कर दी गई है. इसके साथ पीएम मोदी ने कहा कि कठिनाई से गुजर रहे श्रीलंका की मदद के लिए हर संभव मदद की जा रही है. अंतरराष्ट्रीय मंचों में भी श्रीलंका की मदद के लिए बात की जा रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








