
चेन्नई: चिड़ियाघर में शेरनी की मौत के बाद 11 में से 9 शेर कोरोना संक्रमित
AajTak
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक शेरनी की मौत हो गई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई है. वंडलूर स्थित Arignar Anna Zoological Park की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक चिड़ियाघर के सफारी पार्क एरिया में रखे गए पांच शेरों में भूख की कमी और हल्की खांसी की समस्या देखी गई थी.
तमिलनाडु के चेन्नई में एक शेरनी की मौत हो गई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई है. वंडलूर स्थित Arignar Anna Zoological Park की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक चिड़ियाघर के सफारी पार्क एरिया में रखे गए पांच शेरों में भूख की कमी और हल्की खांसी की समस्या देखी गई थी. चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों ने उनकी जांच पड़ताल की. चिड़ियाघर के प्राधिकरण की अपील पर विशेषज्ञों की टीम भी तैनात की गई थी. 11 शेरों के ब्लड सैंपल, नेजल स्वाब और अन्य सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी डिजीजेज, भोपाल (मध्य प्रदेश) भेजे गए ते. इन 11 सैंपल में से 9 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











