
चेन्नई की क़ाइद-ए-मिल्लत ट्रस्ट ने ‘निडर पत्रकारिता’ के लिए द वायर को सम्मानित किया
The Wire
चेन्नई की क़ाइद-ए-मिल्लत एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट ने पुरस्कार देते हुए कहा कि हम मूल्य आधारित और निडर पत्रकारिता में द वायर के उत्कृष्ट योगदान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए अनवरत संघर्ष को स्वीकार करते हैं.
नई दिल्ली: कायदे मिल्लत एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट ने मंगलवार, 31 जनवरी को द वायर और द्रविड़ कषगम के अध्यक्ष के. वीरामणि को राजनीतिक/सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और निष्ठा के लिए पुरस्कार प्रदान किया.
रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई स्थित इस ट्रस्ट ने 2022 में राजनीतिक/सार्वजनिक जीवन सच और ईमानदारी बरतने के लिए द वायर को पुरस्कार देते हुए कहा कि यह ‘मूल्य आधारित और निडर पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए निरंतर संघर्ष में द वायर के उत्कृष्ट योगदान’ को स्वीकार करता है.
इसने आगे कहा, ‘हम मूल्य आधारित और निडर पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए अनवरत संघर्ष को पहचानते हैं. ट्रस्ट देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, संस्थानों और कानून के शासन के संरक्षण के लिए अपनी बहादुर कोशिशों के लिए द वायर मीडिया की पूरी टीम के योगदान को गर्व से दर्ज करता है.’

बीते शुक्रवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर गैस सिलेंडर की कथित किल्लत पर कटाक्ष करने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित शिक्षक ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं.

गैस आपूर्ति की कमी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन वाले घरेलू उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखने या लेने पर रोक लगा दी है. वहीं, 14 मार्च को एलपीजी बुकिंग में 13 मार्च के मुक़ाबले 10 लाख की गिरावट दर्ज की गई. इसी बीच, गैस की आपूर्ति में बाधा आने के कारण गुजरात में औद्योगिक गैस खपत पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, इसके चलते कई कारखानों को उत्पादन घटाने के लिए मजबूर हैं.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.







