
चेतेश्वर पुजारा की IPL में वापसी, नीलामी होते ही तालियों से गूंजा हॉल
AajTak
आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगी. क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं. वो 16.25 करोड़ में बिके हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में हुई है. क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं. वो 16.25 करोड़ में बिके हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ में बिके हैं. उन्हें RCB ने खरीदा. इसी बीच टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा की 6 साल बाद IPL में वापसी हुई. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा है. (Photos: File) दरअसल. पुजारा पिछली बार किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे. पिछले कुछ साल में किसी भी फ्रेंचाइजी ने पुजारा को नहीं खरीदा था. इस बार नीलामी में बिकने के बाद 33 साल के इस खिलाड़ी ने ट्वीट किया, भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद. इसे लेकर उत्सुक हूं. पुजारा ने पिछले महीने भरोसा जताया था कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह निश्चित तौर पर अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे. सीएसके ने जब पुजारा को खरीदा तो हॉल में मौजूद सभी लोगों ने तीन बार की चैम्पियन टीम की इसके लिए सराहना करते हुए तालियां बजाईं. सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर भी लिखा, 'हम नीलामी हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ लीजेंड चेतेश्वर पुजारा का स्वागत करते हैं.' (Photo: @ChennaiIPL)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









