
चुनाव सुधार पर संसद में आज फिर संग्राम, अमित शाह देंगे जवाब
AajTak
कल संसद में विपक्ष और सरकार के बीच चुनाव सुधार को लेकर तीखी बहस हुई। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और सरकार पर कड़े आरोप लगाए. उन्होंने वोट चोरी को सबसे बड़ा देशद्रोही काम बताया और कई सुधारों की मांग की, जैसे वोटर लिस्ट को सभी दलों को चुनाव से पहले उपलब्ध कराना, CCTV फुटेज के नियमों में बदलाव और चुनाव के बाद ईवीएम का निरीक्षण. आज गृह मंत्री अमित शाह और राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा होगी. यह बहस देश के चुनाव तंत्र की पारदर्शिता और जवाबदेही पर केंद्रित है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










